Saturday, 27 April 2013

Care for Laptop : अपने साथी को दीजिए एक्सट्रा केयर


आज की भागती दौड़ती जिंदगी में एक चीज है जो सभी का साथी बन चुका है और यह चीज है कंप्यूटर. यूं तो कंप्यूटर रखने की जगह आजकल की सिंगल फैमिली और फ्लोर सिस्टम वाले घरों में नहीं होती इसलिए अब यंगस्टर्स को लैपटॉप बहुत पसंद आते हैं. लैपटॉप रखना आज हर युवा के लिए एक स्टेटस सिंबल हो गया है. लेकिन आपका यह स्पेशल साथी कुछ स्पेशल केयर भी चाहता है.

Easy Tips to Improve Laptop’s Performance
लैपटॉप को कभी भी कंप्यूटर से अधिक क्षमता के मामले में वरीयता नहीं दी जाती लेकिन छोटी-सी जगह में फिट होने और काम करने भर की स्पीड देने की वजह से आज यह सभी की पसंद बन चुका है. आजकल के महंगे और अच्छे कंफिग्रेशन के लैपटॉप जरूर आपको अच्छी स्पीड दे सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको उसी के मुताबिक जेब भी ढीली करनी पड़ती है. लेकिन अब इतनी महंगी चीज को आप जल्दी-जल्दी बदलना तो नहीं चाहेंगे ना. इसीलिए आज हम लाए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनका इस्तेमाल कर आप अपने लैपटॉप की एक्सट्रा केयर कर सकते हैं.

बैटरी बैकअप
लैपटॉप की एक सबसे अच्छी खासियत यह है कि इसकी देखभाल करना कंप्यूटर से आसान है. इसमें पंगा सिर्फ इसकी बैटरी ही देती है. लैपटॉप खरीदते समय उसके तमाम फीचर्स देखने के अलावा इसका बैटरी बैकअप भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है. अगर लैपटॉप का बैटरी बैकअप अच्छा नहीं है, तो इससे आपको काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है. इससे अलावा आपका काम भी प्रभावित हो सकता है. इसलिए जब भी लैपटॉप लें सबसे पहले बैटरी बैकअप के बारे में जानें. कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपनी बैटरी को लंबे समय तक चला सकते हैं जैसे:
  • ब्राइटनेस रखें कम लैपटॉप का प्रयोग करते समय उसकी स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप कंज्यूम करती है. इसके लिए स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें. जरूरत से अधिक ब्राइटनेस ज्यादा पावर तो कंज्यूम करती ही है, साथ ही यह आंखों के लिए भी घातक है.
  • ब्लूटूथ और वाईफाई का सही समय पर इस्तेमाल: इसके अलावा लैपटॉप में दिए गए ब्लूटूथ, वाईफाई कनेक्शन की जरूरत न होने पर उन्हें बंद रखें. हो सके तो माउस की जगह लैपटॉप पैड का प्रयोग करें.
लगातार बैटरी चार्ज न करें
यह एक ऐसी गलती है जो अकसर लैपटॉप और मोबाइल यूजर अवश्य करते हैं. यूजर्स को लगता है कि चार्जर पर लगे रहने से बैटरी को पावर मिलती रहेगी लेकिन ऐसा होता नहीं है. अगर आपका लैपटॉप पूरा चार्ज हो चुका है, तो उसे चार्जिंग पोर्ट से हटा दें या पॉवर ऑफ कर दें. कभी भी चार्जिंग के बीच में लैपटॉप से पावर डिसकनेक्ट न करें. इससे लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम होती है. इसके अलावा जब लैपटॉप में पावर 15 प्रतिशत तक कम हो जाए तभी उसे चार्ज करें क्योंकि बीच में लैपटॉप चार्ज करने से डिवाइस की होल्डिंग पावर कम हो जाती है.


आसपास का माहौल रखें ठंडा
कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों पर ही काम करते हुए कुछ उष्मा बाहर निकलती है. यूं तो इसकी गर्मी को ठंडा करने के लिए लैपटॉप में पंखा लगा होता है लेकिन कोशिश कीजिए कि इस पंखे को अपना काम करने की कम ही जरूरत पड़े. लैपटॉप का प्रयोग करते समय उसके आसपास का वातावरण ठंडा रहना चाहिए. साथ में लैपटॉप के किनारे दिए गए विंड पैनल खुले रहें. ऐसा न हो कि विंड पैनलों के सामने कोई अवरोध हो, इससे लैपटॉप और ज्यादा गर्म होगा. वैसे आजकल के लैपटॉप में एडवांस कूलिंग तकनीक दी जा रही है, जिसकी वजह से वे ज्यादा हीट नहीं करते.

लैपटॉप बैटरी बदलें
नए डिवाइस में बैटरी बैकअप से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती, मगर समय के साथ बैटरी की क्षमता कम होने लगती है. एक निश्चित समय बाद पुरानी बैटरी को बदल दें. कमजोर बैटरी कभी भी पावर कट कर सकती है, जो लैपटॉप के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

मृत्यु के बाद कौन होगा आपके ई-मेल अकाउंट का मालिक


Email Account Safety
आज तक शायद आप में से अधिकांश लोगों ने कभी ना कभी तो सोचा होगा कि आपके दुनिया से जाने के बाद आपके ई-मेल अकाउंट को कौन संभालेगा. आजकल दिन प्रति दिन उन लोगों की मात्रा बढ़ती जा रही है जो अपने दस्तावेजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते समय डाकघर जैसी पुरानी सुविधा का नहीं बल्कि ई-मेल जैसी नई सुविधा का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में यह चिंता जायज है कि आपकी मृत्यु के बाद आपके ई-मेल(Email)अकाउंट को कौन संभालेंगा? गूगल(Google)ने इस सवाल को ध्यान में रखते हुए आपके लिए एक ऐसा हल हल ढूंढ़ निकाला है जिसमें आपके इमेल्स ही नहीं बल्कि डिजिटल फोटोज, डाक्यूमेंट्स जैसी सुविधाओं की भी आपके दुनिया से जाने के बाद उनकी रक्षा की जाएगी. इस योजना के तहत गूगल(Google)ने एक अकाउंट मैनेजर पेज पेश किया है जो आपके आदेशानुसार आपके मृत्यु के बाद आपकी डिजिटल रियासत का उत्तराधिकारी उसे ही बनाएगा जिसे आप चुन कर जाएंगे.

यह गूगल (Google)अकाउंट मैनेजर कुछ इस तरह काम करेगा जैसे वो आपसे समय-समय पर इस बात का पता लगाता रहेगा कि आप अपनी मृत्यु के बाद डिजिटल तस्वीरों, दस्तावेजों और अन्य आभासी सामग्रियों का क्या करना चाहेंगे? और फिर आप एक ‘इनएक्टिव अकाउंट मैनेजर’ का प्रयोग करके गूगल को यह निर्देश दे सकते हैं कि आपकी मृत्यु के बाद वो आपके इमेल्स अकाउंट से जुड़े सभी दस्तावेजों को खत्म कर दे या फिर आप एक तय लंबी अवधि के अनुसार अपने दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को मेल करना का निर्देश भी दे सकते हैं. यह होगा कुछ इस तरह कि अकाउंट सेटिंग पेज पर एक संदेश में गूगल अपने सदस्यों को अपने डाटा को भरोसेमंद मित्र या फिर परिवार के सदस्य से साझा करने या अपना अकाउंट खत्म करने का विकल्प देगा और साथ ही गूगल व्यक्ति द्वारा दिए हुए निर्देश को लागू करने से पहले समय की अवधि की जानकारी भी लेगा.

Google Account Manager
इस गूगल अकाउंट मैनेजर(Google Account Manager)की खास बात यह है कि यह आपके द्वारा इमेल्स पर दिए गए सभी निर्देशों को आपके मोबाइल नंबर पर भी भेजेगा जिसका अर्थ यह हुआ कि आप अपने इमेल्स पर चलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर भी पा सकते हैं. इसके बाद आपसे जुड़े 10 विश्वस्त लोगों को इस बारे में विशेष सूचना मिलेगी कि आपके अकाउंट के साथ क्या होने वाला है ? अंत में गूगल अपने उपयोगकर्ता को यूट्यूब वीडियो, गूगल प्लस प्रोफाइल्स सहित गूगल की सभी सेवाओं से अपना अकाउंट प्रभावी तरीके से साफ करने का विकल्प देगा. उपयोगकर्ता 3, 6, 9, 12 महीने की अवधि का चयन कर सकते हैं और इस अवधि की समय सीमा खत्म होने से एक महीने पहले गूगल दूसरे ईमेल पते पर एक अधिसूचना भेजेगा जिसमे आपसे यह पूछा जाएगा कि आप इन्हें अपने किसी भरोसेमंद मित्र या परिवार के साथ साझा करना चाहते हैं, या फिर इन्हें पूरी तरह से मिटाने का विकल्प चुनना चाहते हैं. गूगल अकाउंट मैनेजर के बारे में जानने के बाद अब आपको अपने इमेल्स अकाउंट से जुड़ी सभी चिंताओं को मिटा देना चाहिए क्योंकि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे अपने मरने से पहले अपने मकान, धन-दौलत के लिए उत्तराधिकारी चुनना.

Friday, 26 April 2013

बिना इंटरनेट ऐसे करें जीमेल इस्तेमाल


इंटरनेट के बिना यह दुनिया कितनी अधूरी है. आज के युवाओं के लिए इंटरनेट के बिना एक दिन बिताना जैसे पानी के बिना मछली का जीना हो जाता है. लेकिन सोचिए कभी इंटरनेट उपलब्ध ना हो और आपको जीमेल पर अपनी महत्वपूर्ण मेल चेक करनी हो तो आप क्या करेंगे? इस समस्या का एक ही हल है और वह है बिना इंटरनेट के चलने वाला जीमेल.

How to Use Gmail without Internet
हम जीमेल का इस्तेमाल कई कारणों से करते हैं. कुछ जीमेल का इस्तेमाल ईमेल के लिए करते हैं तो कुछ के लिए इसका फायदा सिर्फ चैटिंग के लिए हो पाता है. पर कुछ भी हो आज लोगों के लिए जीमेल बहुत महत्वपूर्ण हो चुका है और इस जीमेल से एक दिन भी दूर रह पाना मुश्किल भरा काम होता है. ऐसे में आपके और जीमेल के बीच इंटरनेट ना आए इसलिए गूगल क्रोम लेकर आया है ऑफलाइन गूगल मेल सेवा. 


Offline Google Mail Service
ऑफलाइन गूगल मेल सेवा आपको बिना इंटरनेट के जीमेल एक्सेस करने की आजादी प्रदान करता है. हालांकि बिना इंटरनेट के जीमेल इस्तेमाल करने के लिए आपके कम्प्यूटर में क्रोम वेब ब्राउजर होना चाहिए. इस ब्राउजर के बिना आप इस सेवा का लाभ नहीं उठा सकते.


Steps to Use offline Gmail Service:
  • Google Crome: क्रोम वेब ब्राउजर में जीमेल ऑफ लाइन वेब एप्लीकेशन द्वारा आप अपने ईमेल एकाउंट को बिना इंटरनेट यानि ऑफ लाइन भी यूज कर सकते हैं.

  • Offline Gmail App: सबसे पहले आपको एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा जिसके द्वारा आप बिना इंटरनेट के भी अपने ईमेल देख सकते हैं. यह एप्लीकेशन आपको यहां से मिलेगा. (यह एप्लीकेशन सिर्फ गूगल क्रोम में काम करेगा फायरफॉक्स या इंटरनेट एक्सप्लोरर में नहीं.)          Gmail Offline Apps

  • जीमेल ऑफ लाइन प्लग इन इंस्टॉल होने के बाद अपने आप आपके बुकमार्क में इसका लिंक दिखने लगेगा.


  • ऑफ लाइन जीमेल इस्तेमाल करने के लिए आप जीमेल आइकॉन पर क्लिक कर इसे खोलें.

  • इसमें अपना जीमेल अकाउंट और पासवर्ड डालकर साइन इन करें

  • सारी प्रकियाएं पूरी होने के बाद आप बिना इंटरनेट के भी अपना जीमेल इस्तेमाल कर सकते हैं.


पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप नीचे दिए गए चित्रों से भी सहारा ले सकते हैं



How to earn money from Google: गूगल से पैसा कमाने के आसान तरीके




आज इंटरनेट का प्रयोग लगभग हर युवा करता है. कई युवा तो दिन में कई-कई घंटे इंटरनेट के आगे बैठ कर बिताते हैं. यह इंटरनेट भी बड़े काम की चीज है. यूं तो हम इसका इस्तेमाल अपने ज्ञान अर्जन और अन्य जरूरी कामों के लिए करते ही हैं लेकिन सोचिए अगर यही इंटरनेट आपको पैसा कमा कर दे तो कैसा रहेगा?

जी हां, आज जीमेल और गूगल तो सभी इस्तेमाल करते हैं ना. अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करते हैं और आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है तो कुछ सरल उपायों से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.

पैसा आज सबसे बड़ा है. चाहे नौकरीपेशा आदमी हो या कोई बेरोजगार सभी आय के अन्य स्त्रोतों की खोज में रहते हैं. इंटरनेट और गूगल के माध्यम से अगर आप चाहें तो घर बैठे ही अच्छा पैसा कमा सकते हैं. जरूरी है तो बस थोड़े ज्ञान और सतर्कता की.

आइए जानें कुछ ऐसे सरल उपाए जिसकी मदद से आप गूगल और इंटरनेट के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं:
  • ब्लॉगर (Blogger): आप चाहे तो लोगों के लिए उपयोगी ब्लॉग बनाकर, ऑनलाइन मैगजीन निकालकर, ई-ट्यूशन, ई-काउंसलिंग आदि के जरिए पैसे कमा सकते हैं. लेकिन याद रखें आप जो साइट या ब्लॉग बनाएं, उसे अंग्रेजी में भी जरूर रखें।  इससे उस पर गूगल एडव‌र्ड्स का सपोर्ट लिया जा सकता है. ऐसा हो जाने पर गूगल द्वारा आपकी साइट या ब्लॉग पर जो एड चलाए जाएंगे, उस पर हर क्लिक पर आपको कुछ पैसे मिल सकते हैं.
इस तरह आप महीने में अच्छे पैसे कमा सकते हैं. खास बात यह है कि इस तरह की साइट या ब्लॉग कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है, बस आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.
  • Google Adsense – गूगल एडसेंस: अगर आप ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग चलाते हैं तो गूगल एडसेंस के जरिए आप ब्लॉग पर विज्ञापन भी लगा सकते हैं, जिससे कुछ कमाई का जरिया बन सकता है. गूगल एडसेंस आपके ब्लॉग पर विज्ञापन देता है. इसके द्वार हर क्लिक पर आपको पैसा मिलता है.
  • Google Adwords - ऐड वर्ड्स: गूगल ऐड वर्ड्स ऑनलाइन कमाई के साधनों में से एक फीचर है. इसके माध्यम से गूगल आपके प्लेटफॉर्म पर दूसरे लोगों के प्रोडेक्ट का कई तरह से विज्ञापन करता है.
  • Google Checkout- गूगल चेकऑउट: जिस तरह बैंकिग सर्विसेज में पैसे के लेन-देन पर कुछ शुल्क बैंकों के पास जाता है उसी तरह अगर आप गूगल चेकऑउट का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए करते हैं तो आपको भी फायदा होगा. इससे जैसे-जैसे गूगल का वेबबिजनेस ट्रांजेक्शन बढ़ता है, वैसे-वैसे यूजर की इनकम भी बढ़ती है.
इसके अलावा ऐसी कई साइट्स हैं जो आपको अपनी साइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने, मेंबर जुड़वाने और अन्य गतिविधियों के लिए पैसे देती हैं. ऐसी वेबसाइट का प्रयोग करने के लिए आप चाहें तो कई ई-मेल आईडी खोलकर चार-पांच बेसाइट्स के साथ जुड़ें और अच्छा पैसा कमाएं.

नोट: लेकिन ध्यान रखें जहां इंटरनेट की दुनिया ने आपको पैसा कमाने के इतने साधन दिए हैं वहीं इंटरनेट पर धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आते हैं. अगर कोई वेबसाइट आपको पहले पैसा डिपॉजिट या जमा करवाने की बात कहे तो उस पर कतई विश्वास ना करें और साथ ही अपने बैंक से जुड़ी निजी जानकारी देने से जितना हो सके बचें.

Thursday, 25 April 2013

ई प्रमोशन से कमाएं पैसे


आजकल टीनएजर्स में जीटीपी साईटस काफी पापुलर हो रही है जीटीपी उन लोगों के लिए है, जो एक्‍सटरा तो कमाना चाहते है, लेकिन उन में इतनी स्किल नहीं है कि वे दुसरे आनलाईन अर्निग प्रोग्राम्‍स से कमा सकें,  जीटीपी इनकम कमाने का बेहद आसान तरीका है,  इसमें आपको किसी इन्‍वेस्‍ट या क्रेडिट कार्ड की जरुरत नही होती है,  बस आपके पास थोडा सा टाईम पेशेंश और मोटिवेशन स्‍किल होना चाहिए ..

क्‍या है जीटीपी प्रोग्राम्‍स-
जीटीपी का मतलब है गेट पेड टू,  एडवरटाइजर्स कस्‍टमर्स को आकर्षित करने के लिए नये - नये तरीके अपनाते है,  कुछ एडवरटाइजर्स प्रोडक्‍टस को प्रमोट करने के लिए इंसेटिव भी देते है,  जिसमें वे कस्‍टमर्स को आनलाइन गेम्‍स, आनलाइन सर्वे, ईमेल्‍स, क्लिक आन एड, न्‍यूजलेटर्स और अन्‍य तरीकों से आकर्षित करते है, इसके बदले कस्‍टमर को पे करते है ...

कैसे करती है काम
बडी एडवरटाइजिंग कंपनिया इंटरनेट पर अपने संभावित कस्‍टर्म्‍स तलाशती है, जीटीपी साइटस ऐसे कम्‍पनियों के लिए मिडिलमैन का रोल अदा करती है, जहां एडवरटाइजर्स के लिंक पर क्लिक करके अधिक मनी कमाया जा सकता है, इसके अलावा जीटीपी साइटस रेफ्रेन्‍स के बदले में आपको कुछ एमाउन्‍ट या प्‍वाइन्‍टस भी अलग से देती है,  यानि जितने ज्‍यादा दोस्‍तों को मेम्‍बर बनायेगें उतनी झोली भरेगी,  ये साइटस बिलकुल फ्री होती है,  और मेम्‍बरशिप या प्रवेश के समय कोई शुल्‍क नही देना होता है


शुरुआत के स्‍टेप्‍स-
1- मल्टिपल ईमेल आईडी- जीटीपी प्रोग्राम्‍स के लिए अपनी पर्सनल ईमेल आईडी से 3 या 5 ईमेल आईडी क्रियेट करें, ताकि स्‍पैम्‍स में आपकी निजी आईडी बची रहें,

2- पे पाल अकाउंट- अगर आपके पास पे पाल अकाउंट नही हैं तो पे पाल के साइट पर एकाउन्‍ट बना लें, क्‍योंकि अधिकांश कम्‍पनिया एमाउन्‍ट को पे पाल के द्वारा भेजती है

3- रजिस्ट्रेशन- कुछ सेलेक्‍टेड साइटस पर  रजिस्ट्रेशन करवा लें, कोशिश करें कि 5 से ज्‍यादा जीटीपी साइटस पर रजिस्‍टर न करें,  नाम पता, और फोन नम्‍बर वगैरह की सही जानकारी दे, सभी साइटस का पासवर्ड एक ही रखें, ताकि याद रखने की दिक्‍कत ना हो, पर्सनल फोन न देकर वायस मेल दे सकतें है, अगर कोई साइट रजिस्‍टर होने के लिए काई एमाउन्‍ट मांगता है तो वह सही जीटीपी साइट नही है, ऐसे साइट से परहेज करें

4- बुकमार्क- जिन साइटों पररजिस्ट्रेशन कराया है उन्‍हें बुकमार्क कर लें, ताकि आप आसानी से एक्‍सेस कर सकें,  हो सके तो ऐसी 
रजिस्‍टर्ड साइट की एक एक्‍सल सीट बना लें....



5- कुकीज- जीटीपी साइटस पर सर्वे पुरा करने के बाद पीसी से कुकीज को डिलीट कर दें, एक ही साइट पर 
मल्टिपल एकाउन्‍ट न बनाएं, क्‍योंकि एक आईपी पते से एक ही एकाउंट बना सकते है....

टॉप जीटीपी वेब साइटस

फेसबुक-जीमेल लॉगआउट करना भूल गए? घबराएं नहीं, अपनाएं ये 'उपाय'


पहला दोस्त: ऑफिस से घर लौटने की जल्दी में अपना जीमेल लॉगआउट करना भूल गया यार! 
दूसरा दोस्त: ओ माई गॉड! पता है, मेरा भी फेसबुक अकाउंट कुछ दिन पहले ऐसे ही लॉग इन रह गया था. वो तो मैंने एक दोस्त से कह कर अपने अकाउंट को सेफली लॉगआउट करवाया था. 
पहला दोस्त: यार मेरे साथ तो ये भी बड़ी दिक्कत है. नए-नए ऑफिस में मैं ठीक से किसी को जान भी नहीं पाया हूं. 
क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, जब आप हड़बड़ी में अपना जीमेल या फेसबुक अकाउंट लॉगआउट करना भूल गए हों? और आपको डर है कि कहीं उसका गलत यूज न हो जाए? अब चिंता छोड़िए. 

भारतीय तकनीकी ब्लॉग आज जीमेल, फेसबुक यूजर्स के इसी समस्या का समाधान लेकर आया है. आगे की स्लाइड्स में स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस बताया गया है, जिससे आप अपने जीमेल-फेसबुक अकाउंट को रिमोट रहकर भी लॉगआउट कर सकते हैं.

फेसबुक रिमोट लॉगआउट 
- फेसबुक के पेज पर सबसे ऊपर दाहिने साइड में अकाउंट सेटिंग पर क्लिक कीजिए. 
- इसके बाद बाएं साइड में सिक्योरिटी बटन पर क्लिक कीजिए. 
- सिक्योरिटी सेटिंग्स के अंदर 'एक्टिव सेशन' पर क्लिक कीजिए. 
- रिमोटली लॉगआउट करने के लिए 'इंड एक्टिविटी' बटन पर क्लिक कीजिए.
जीमेल रिमोट लॉगआउट: 
- जीमेल पेज पर सबसे नीचे दाहिने साइड में 'डिटेल' बटन पर क्लिक कीजिए. 
- एक नए विंडो में यह नोटिफिकेशन आएगा कि आपका अकाउंट यूज किया जा रहा है नहीं?    
- अब एक ऑप्शन आएगा जिसमें पूछा जायेगा 'log out of all session'. इसे क्लिक कीजिए और टेंशन फ्री हो जाइए. 
- इसमें आपको 10 पुराने सेशन के एक्सेस डिटेल्स भी दिख जाएंगे.

 



हो जाएं सावधान! आ गया बैंक खाते और पासवर्ड चोरी करने वाला वायरस

इंटरनेट के जरिए बैंकिंग करने वाले सावधान हो जाएं। अगर उन्होंने अपनी सतर्कता नहीं बढ़ाई तो उनके बैंक खाते और पासवर्ड के चोरी हो जाने का खतरा है। दरअसल, भारतीय साइबरस्पेस में एक नया वायरस काफी तेजी से फैल रहा है।
यह बैंक खाते और पासवर्ड को चोरी करने में माहिर है। जैसे ही कोई यूजर इसे क्लिक करता है, वायरस उसके बैंक खाते के विवरण और पासवर्ड को बड़ी ही चालाकी से चोरी कर लेता है। देश के साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों ने नए संदिग्ध वायरस 'विन32/रैमनिट' के बारे में इंटरनेट यूजर्स को सतर्क कर दिया है।
देश की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी 'कंप्यूटर एमरजेंसी रेस्पांस टीम-इंडिया (सीईआरटी-इन)' द्वारा जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि रैमनिट वायरस दरअसल टारगेट सिस्टम्स जैसे ईएक्सई, डीएलएल अथवा एचटीएमएल पर मौजूद फाइलों को इन्फेक्ट या संशोधित करते हुए फैलता है।
एडवाइजरी में बताया गया है, 'यह वायरस अत्यंत खतरनाक है। वह एंटी-वायरस सोल्यूशंस से खुद को छिपाने में सक्षम है।'
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए यूजर्स को इन बातों का ख्याल रखना ही चाहिए: 
- कभी भी अपने ऑनलाइन बैंकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड को दूसरे के साथ शेयर न करें. 
- ऑनलाइन बैंकिंग का यूज अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप से ही करें. 
- अगर कभी अपने वर्क-प्लेस या साइबर कैफे से ऑनलाइन बैंकिंग के लिए लॉग-इन करते भी हैं तो फिजिकल की-बोर्ड की जगह वर्चुअल की-बोर्ड का इस्तेमाल करें. 
- समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें. पासवर्ड जितना कॉम्प्लेक्स होगा, उतना ही ज्यादा आपका अकाउंट सुरक्षित होगा. पासवर्ड बनाते समय स्मॉल लेटर्स, कैपिटल लेटर्स, डिजिट और स्पेशल कैरेक्टर्स को जरुर मिक्स करें. 
- जब भी ऑनलाइन बैंकिंग का यूज करें तो अपने ब्राउजर में कोशिश करें कि कोई दूसरी साइट न खोलें. अगर खोलना बहुत ही जरुरी है, तो उसे किसी दूसरे ब्राउजर पर खोलें. मसलन क्रोम पर अगर ऑनलाइन बैंकिंग की साइट खोल रखी है, तो एक्स्प्लोरर या मोजिला पर अन्य साइट्स को खोलें. 
- ऑनलाइन बैंकिंग से संबंधी पॉप-अप के अलावा किसी दूसरे पॉप-अप पर क्लिक नहीं करें. 
   
- ऑनलाइन बैंकिंग का यूजर आईडी और पासवर्ड कभी भी कंप्यूटर और लैपटॉप में सेव नहीं करें, और नहीं सोशल नेट्वर्किंग साइट्स या मेल में भी ड्राफ्ट नहीं करें.

Wednesday, 24 April 2013

EARN MONEY EVERY DAY FOR RECIEVE SMS






क्या आप जानते है की आपका मोबाइल आपको पैसा कमा कर  दे सकता है यह जोक नहीं है सच बात है.....

हालही में किये गए सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग 50 करोड (हर 2 में से 1 व्यक्ति) के पास मोबाइल है . इसी लिए  भारी मात्रा में ADVERTISING कंपनिया यह क्षेत्र में आकर्षित हो रही है .

यह कंपनी में  Registration फ्री है यह कंपनी आपको हरदिन 10 SMS भेजती है जिसकी  कीमत 20 पैसे से 1रूपया होती है. आप अपने नेटवर्क के दोस्तों (Direct Referrals) से 50 % कमीशन जीवनभर कमा सकते है आप अपने नेटवर्क के दोस्तों के दोस्तों से (In -direct Referrals) से 25 % कमीशन जीवनभर कमा सकते है

आपको महीने में 300 SMSआएंगे जिसकी कुल कमाई होगी = 20 पैसे  × 300 SMS  = 60 रुपये आपके नेटवर्क के 20 दोस्त को भी महीने में 300 SMS आएंगे जिसकी कुल कमाई का 50 % कमीशन आपको मिलेगा . =20 दोस्त × 300 SMS के 60 रुपये =(1200 रुपये का 50 % कमीशन)= 600 रुपये आपकी कमाई आपके नेटवर्क के 20 दोस्त के दोस्तों (In -direct Referrals) को भीमहीने में 300 SMS आएंगे

जिसकी कुल कमाई का 25 % कमीशन आपको मिलेगा . =20 दोस्त के × 20 दोस्त =400 दोस्त. =400 दोस्त × 300 SMS के 60 रुपये =(24 ,000 रुपये का 25 % कमीशन)= 6000 रुपये आपकी कमाई कुल मिलाकर आपकी महीने कीकमाई होगी =60 +600+6000 =6660 रुपये वो भी बिना इन्वेस्ट किये वो भी सिर्फ 20 दोस्त को जोड़कर ऐसे आप Unlimited दोस्त जोड़कर Unlimited पैसा  कमा सकते है

Register कैसे करे ?
यह साईट में Register करने हेतु यहाँ क्लिक कीजिए


महत्वपूर्ण सुचना : जब तक आप अपने मोबाइल से Company के Toll Free no.1800 103 xxxx पर Call नहीं करेंगे . तब तक आप का Registration पूरा नहीं होगा वह अधुरा माना जाएगा और आपको कंपनी की तरफ से SMS भी नहीं आएंगे.
अपने नेटवर्क में दोस्तों को कैसे जोड़े ? सबसे पहले आपका अकाउंट 100% पूरी तरह से  Register होना चाहिए . उसकी कोई भी प्रक्रिया अधूरी नहीं होनी चाहिए (जैसे की मोबाइल के 4 अंको का Verification कोड का SMS ) उसके बाद आपके दोस्त को www.mGinger.comपर जाने के बाद Sign up for Free पर क्लिक करके Invited By के बॉक्स में अपने दोस्त को जिसके नेटवर्क में जोड़ना हो उसका (Register किया हुवा) 10 अंको का मोबाइल नम्बर टाइप करेँ
और उसका Registration 100% पूरा होने पर वो आपके  नेटवर्क में जुड़ जाएंगा आपको पेमेंट आईसीआईसीआई बैंक के चेक द्वारा मिलेगी .

अगर आपके मन में  कोई समस्या या सवाल है तो मुझे ईमेल कीजिए  ईमेल : Raghuwanshi123@gmail.com